हज़ारीबाग: चट्टी बरियातु कोल माइनिंग प्रोजेक्ट ने 150 टीबी रोगियों को पोषण किट वितरित किए
हज़ारीबाग, चट्टी बरियातु कोल माइनिंग प्रोजेक्ट द्वारा हज़ारीबाग के सदर अस्पताल में बुधवार को तीन बजे क्षय (टीबी) रोगियों के लिए पोषण किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम उत्तम मोदी, कार्यपालक, भूमि अधिग्रहण एवं पुनर्वास (LA&RR) और जिला टीबी पदाधिकारी की उपस्थिति में संपन्न हुआ।