हज़ारीबाग: लायंस क्लब की सौगात: विधायक प्रदीप प्रसाद ने किया वाटर कूलर का उद्घाटन
हजारीबाग के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में लायंस क्लब द्वारा वाटर कूलर भेंट किया गया। सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि बच्चों के लिए स्वच्छ जल जैसी मूलभूत सुविधाएं जरूरी हैं। क्लब अध्यक्ष सुधा वर्मा ने सेवा भावना को प्राथमिकता बताया। कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।