दरभंगा: जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए बैठक
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार अजय कुमार शर्मा ने राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जिले के सभी थानाध्यक्षों के साथ बैठक कर उन्हें लोक अदालत के नोटिसों को जल्द से जल्द पक्षकारों तक पहुंचवाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता नोटिसों के तामिले पर निर्भर है। यह जानकारी मंगलवार की शाम 5.30 बजे दी।