हुज़ूर: भोपाल की पूर्व सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर के खिलाफ NIA अदालत का दूसरा वारंट जारी
Huzur, Bhopal | Nov 13, 2024 भोपाल की पूर्व सांसद और बीजेपी नेता प्रज्ञा सिंह ठाकुर के खिलाफ मुंबई एनआईए की स्पेशल कोर्ट ने नया जमानती वारंट जारी किया है। 16 साल पुराने मालेगांव ब्लास्ट केस की अंतिम सुनवाई के दिन (बुधवार) प्रज्ञा गैरहाजिर रहीं।इसीलिए कोर्ट ने उनके खिलाफ वारंट इश्यू किया। 8 दिन में यह दूसरा वारंट है।