हुज़ूर: भोपाल में टेलीकॉम इंजीनियर को 6 घंटे तक घर में बंधक बनाकर रखा गया, पुलिस ने किया रेस्क्यू
Huzur, Bhopal | Nov 13, 2024 भोपाल में 4 दिन के अंदर डिजिटल हाउस अरेस्ट की दूसरी घटना सामने आई है। साइबर क्रिमिनल्स ने टेलीकॉम कंपनी के इंजीनियर को 6 घंटे तक उनके ही घर में डिजिटली कैद रखा। उन्हें डराया और धमकाकर एक कमरे में निगरानी में रखा गया। बुधवार दोपहर क्राइम ब्रांच ने उन्हें और उनके परिवार को घर से बाहर निकाला।