धौरहरा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत तुलसी राम पुरवा गांव में परंपरागत होलिका दहन पर प्रशासनिक रोक के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। राधा-कृष्ण मंदिर के पास वर्षों से होलिका दहन होता आया है, लेकिन इस बार प्रशासन ने उक्त स्थल पर आयोजन की अनुमति नहीं दी। ग्रामीणों का आरोप है। कि उन्हें पारंपरिक स्थान बदलने के लिए दबाव बनाया जा रहा है।