डीन पर हमले को लेकर ओबीसी महासभा का प्रदर्शन, पुलिस को 7 दिन का अल्टीमेटम...
GRMC के डीन डॉ. आरकेएस धाकड़ पर हुए हमले के विरोध में ओबीसी महासभा ने गुरुवार को एसपी कार्यालय का घेराव कर ज्ञापन सौंपा। संगठन ने आरोपी मनोज शर्मा का नार्को टेस्ट कराने, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) की जांच करने और घटना में कथित रूप से शामिल अन्य लोगों की पहचान कर कार्रवाई करने की मांग की है। महासभा ने पुलिस प्रशासन को सात दिन का अल्टीमेटम देते हुए मांगें पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार ने अधिकारियों और कर्मचारियों की सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच पर जोर दिया। वहीं, एडिशनल एसपी जयराज कुबेर ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है और पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि घटना के पीछे कोई साजिश थी या इसमें अन्य लोग शामिल थे।
Gwalior Gird, Gwalior | Oct 22, 2026