लखीमपुर खीरी जिले के निघासन तहसील क्षेत्र में मंगलवार की सुबह वन विभाग के लिए भी राहत लेकर आई। उत्तर निघासन रेंज के हीरालालपुरवा और दक्षिण निघासन रेंज की बथुआ बीट में लगाए गए पिंजरों में एक-एक तेंदुआ कैद हो गया।
लगातार तेंदुओं की मौजूदगी से दहशत में रह रहे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वन विभाग अब दोनों तेंदुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कराएगा, जिसके बाद अधिकारियों के निर्देश पर उन्हें सुरक्षित वन क्षेत्र या चिड़ियाघर भेजने का फैसला होगा।
एक सुबह… दो पिंजरे… और तेंदुओं की दहशत पर बड़ी कार्रवाई! 🐆👇
#LakhimpurKheri #Nighasan #Leopard #BreakingNews #UPNews