आज रांची जिला अंतर्गत विभिन्न थाना/ ओपी में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कई थानों में संबंधित क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक स्वयं उपस्थित थे और थाना प्रभारी के साथ जनसुनवाई कार्यक्रम में शिकायतों का निष्पादन किया गया । जन सुनवाई में विभिन्न थानों में फरियादियों के करीब 240 आवेदन प्राप्त हुए जिसपर 134 मामलों में त्वरित करवाई करते हुए शिकायतों का निष्पादन आज ही कर दिया गया। साथ ही, कई शिकायतों पर प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान भी शुरू किया गया है, शेष मामलों में जाँच की जा रही है।
Kanke, Ranchi | Jul 1, 2026