कामडारा: कामडारा में भाजपा का धरना-प्रदर्शन, हेमंत सोरेन सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप
Kamdara, Gumla | May 19, 2026 राज्यव्यापी अभियान के तहत कामडारा प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला मंत्री विजय सिंह (पिंटू) उपस्थित रहे जबकि अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष नरेश सिंह ने की। इस दौरान नेताओं ने हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार पर भ्रष्टाचार बढ़ाने और जनहित योजनाओं को केवल नाम मात्र का बताया।