वाड्रफनगर: अवैध रेत उत्खनन पर प्रशासन ने शिकंजा कसा, चैन माउंटेड मशीन समेत कई वाहन किए जब्त
वाड्रफनगर बुधवार जिले में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देशन में खनिज अमले ने रामचंद्रपुर विकासखंड के धौली लिबरा एवं पचावल क्षेत्र में औचक निरीक्षण कर नियम विरुद्ध रेत उत्खनन में संलिप्त एक चैन माउंटेड मशीन और पोकलेन मशीन को जब्त किया। विभाग द्वारा पूर्व में भी अवैध खनन ए