शाहजहांपुर: कचहरी हवालात में बंदी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मचा हड़कंप, एसपी सिटी ने दी घटना की जानकारी
शाहजहांपुर। कचहरी स्थित सदर हवालात में शुक्रवार को बंदी द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने की घटना सामने आई। एसपी सिटी ने जानकारी देते हुए बताया कि अभियुक्त छह अक्टूबर से जिला कारागार में निरुद्ध था। शुक्रवार को उसे रिमांड के लिए जिला कारागार से न्यायालय लाया गया था। इसी दौरान सदर हवालात के उसने फांसी लगा ली। एसपी सिटी ने घटना के संबध में जानकारी दी।