बक्सर चरित्रवन स्थित श्री त्रिदंडी देव समाधि स्थल मंदिर में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय पहुंचे। इस दौरान श्री लक्ष्मी प्रपन्न जीयर स्वामी जी महाराज से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। आश्रम परिसर में मौजूद संतों और भक्तों ने पारंपरिक तरीके से मंत्री का स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री ने सर्वप्रथम समाधि स्थल पर पूजा-अर्चना किया।