बिलग्राम: भानापुर में मदरसा तालीमुल कुरान व तामीर मस्जिद में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 76वां गणतंत्र दिवस
Bilgram, Hardoi | Jan 26, 2025 सांडी विकासखंड के गांव भानापुर में मदरसा तालीमुल कुरान व तामीर मस्जिद में 76 वां गणतंत्र दिवस रविवार सुबह 11 बजे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।यहां तिरंगा झंडा फहराया गया। इस मौके पर बच्चों ने राष्ट्रगान आदि प्रस्तुत किया।यहां मौलवी मोहम्मद नईम ने बच्चों को बताया कि भारत का संविधान कितने दिनों में बनकर तैयार हुआ और कब लागू किया गया।