बिलग्राम: सांडी तिराहे के पास ऑटो की टक्कर से बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल, CHC में भर्ती
Bilgram, Hardoi | Jan 25, 2025 सांडी थाना क्षेत्र के सांडी तिराहे के पास ऑटो की टक्कर से बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है जानकारी के अनुसार हरियावां थाना क्षेत्र के मन्दरावां गांव निवासी पिंकू पुत्र चौधरी अपने साथी के साथ बाइक से मलौथा गांव से मछली का शिकार करके सांडी बाजार आ रहे थे तभी यह हादसा हो गया।