कोंडागांव: कोण्डागांव में अंडर ट्रायल, लोक अदालत और हिट एंड रन मामलों पर अहम बैठक सम्पन्न
कोण्डागांव जिला मुख्यालय स्थित न्यास सदन भवन में माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष खिलावन राम रीगरी की अध्यक्षता में अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी,नेशनल लोक अदालत,मॉनिटरिंग सेल एवं हिट एंड रन मामलों को लेकर आज गुरुवार दोपहर में संयुक्त बैठक आयोजित कर लंबे समय से जेल में बंद निरुद्ध बन्दियों को शीघ्र राहत देने कहा गया।