जांजगीर: जिले की औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा से समझौता नहीं, कलेक्टर ने बैठक में दिए सख्त निर्देश
जांजगीर-चांपा में कलेक्टर जन्मेजय महोबे और प्रभारी एसपी निवेदिता पाल ने औद्योगिक प्रतिष्ठानों व पावर प्लांट की समीक्षा बैठक ली। कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि सभी उद्योग सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करें और श्रमिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता हो। बैठक में अग्निशमन व्यवस्था, सीसीटीवी, मशीनों के रखरखाव और बॉयलर जांच पर विशेष जोर दिया गया।