चांपा: सारागांव के चोरिया गांव में नाबालिग लड़की ने घर में लगाई फांसी, कारण अज्ञात, पुलिस कर रही जांच
जांजगीर चांपा के सारागांव थाना क्षेत्र के चोरिया गांव में नाबालिग लड़की ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी. खुदकुशी का कारण अज्ञात है. पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है और शव का पोस्टमार्टम कराकर उसके परिजन को सौंप दिया है. पुलिस के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली कि चोरिया गांव में नाबालिग लड़की ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है.