वाराणसी के इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास स्थित कूड़ा डंपिंग यार्ड में लगी आग, लोगों में मचा हड़कंप
Sadar, Varanasi | Jun 14, 2024 वाराणसी के इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास स्थित कूड़ा डंपिंग यार्ड में गुरुवार को आग लग गई। आग की लपटें दूर से दिखाई दे रहीं थीं। आग की सूचना पर पहुंची एयरपोर्ट फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया। इस आग में कोई नुकसान नहीं हुआ है।