चारधाम यात्रा पूरी तरह सुरक्षित: अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील
देहरादून: चारधाम यात्रा को लेकर सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से फैल रही बम की धमकी वाली खबरों पर श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यात्रा मार्ग और मंदिर परिसर पूरी तरह सुरक्षित हैं और श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की भ्रामक सूचनाओं से डरने की आवश्यकता नहीं है।
Dehradun, Dehradun | Jun 24, 2026