15 करोड़ की जमीन के लिए 'रणक्षेत्र' बना चंदवारा गांव, 100 राउंड फायरिंग, 4 को लगी गोली!बिहार के बेगूसराय से इस वक्त की बेहद सनसनीखेज खबर आ रही है। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के चंदवारा गांव में 15 करोड़ रुपये की कीमती जमीन पर जबरन कब्जे और बाउंड्री वॉल निर्माण को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए।ताबड़तोड़ फायरिंग: ग्रामीणों के मुताबिक, हथियारबंद बदमाशों ने करीब 100 राउंड से अधिक गोलियां चलाईं, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई।4 लोग गंभीर घायल: इस खूनी संघर्ष में गोली लगने से 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।ग्रामीणों का पलटवार: भारी संख्या में जुटे ग्रामीणों ने भाग रहे दो कथित बदमाशों को मौके पर ही दबोच लिया और पुलिस के सामने ही उनकी जमकर धुनाई कर दी।वाहनों में तोड़फोड़: बदमाशों द्वारा मौके पर छोड़ी गई दर्जनों मोटरसाइकिलों (लगभग 11 बाइक जब्त) को गुस्साए ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त कर दिया।जांच में जुटे SP: घटना की गंभीरता को देखते हुए बेगूसराय के पुलिस अधीक्षक (SP) मनीष कुमार भारी पुलिस बल के साथ खुद मौके पर पहुंचे हैं और कैंप कर रहे हैं। हालात को काबू में करने के लिए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।👇 पूरी खबर और वीडियो देखने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें।#Begusarai #BiharCrime #LandDispute #BegusaraiPolice #CrimeNews #BreakingNews #Bihar
Arwal, Arwal | Jul 30, 2026