गोवर्धन: हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से दो किसानों की पराली जलकर हुई राख, खेतों में मची भगदड़
ये धुआं और आग की लपटें गवाह हैं उस बर्बादी की, जो बिजली की एक चिंगारी ने मचाई है। गोवर्धन इलाके के सौंख क्षेत्र के तसिया गांव में किसान नाहर सिंह और बदन सिंह के खेतों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से अचानक आग की चिंगारी गिरी। देखते ही देखते कटी रखी गेंहू की पराली राख के ढेर में तब्दील हो गई।आग लगते ही खेत में काम कर रही महिलाओं ने शोर मचाना शुरू कर दिया