जांजगीर: जिले में 3 माह तक चलेगा आवास और रोजगार महाअभियान, जल संरक्षण पर दिया जाएगा जोर
जांजगीर-चांपा जिले में तीन माह तक “आवास दिवस” और “रोजगार दिवस” महाअभियान चलाया जाएगा। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में इस अभियान के तहत ग्रामीण विकास, रोजगार सृजन और जल संरक्षण को बढ़ावा दिया जाएगा। “मोर गांव-मोर पानी” अभियान के तहत जल संरचनाओं का निर्माण, वृक्षारोपण और जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित होंगे।