देवबंद: देवबंद थाना पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को लालवाला चौराहे से किया गिरफ्तार
देवबंद क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार को पीड़िता की मां द्वारा थाना देवबंद में दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी समद पुत्र अफजल निवासी मोहल्ला वृंदावन, कस्बा देवबंद के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।