मुंगावली: देवर्छी गांव के स्कूल में शिक्षिका से अभद्रता, युवक ने फेंकी कुर्सी; स्कूटी तोड़ने की कोशिश का वीडियो वायरल
सहराई थाना क्षेत्र के देवर्छी गांव के एक सरकारी स्कूल में महिला शिक्षिका से अभद्रता और हंगामे का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो भी गुरूवार को शाम चार बजे से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि युवक छोटू उर्फ सुमित यादव बुधवार को दोपहर के समय स्कूल पहुंचा और शिक्षिका मीनू पनेरिया से बदसलूकी करने लगा।