अररिया: सदर अस्पताल परिसर में मातृ-शिशु अस्पताल सुचारू रूप से शुरू, गर्भवती महिलाओं को मिलेगी पूरी चिकित्सकीय सुविधा
Araria, Araria | Jan 19, 2025 सदर अस्पताल परिसर में 100 बेड वाला मातृ-शिशु अस्पताल अब सुचारू रूप से चालू कर दिया गया है। इस नई व्यवस्था से अब गर्भवती महिलाओं को एक ही छत के नीचे सभी आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं प्राप्त होंगी। अस्पताल में गर्भवती महिलाओं के साथ केवल एक परिजन और आशा कर्मी को ही प्रवेश की अनुमति होगी। वहीं, गर्भवती महिलाओं को 24 घंटे के भीतर डिस्चार्ज किया जाएगा।