कांके: डीआरएम ऑफिस में रांची रेलमंडल की सीनियर DCM ने छठ महापर्व को लेकर रेलवे की तैयारियों की जानकारी दी
Kanke, Ranchi | Oct 23, 2025 डीआरएम ऑफिस में रांची रेलमंडल की सीनियर DCM सुची सिंह ने गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे छठ महापर्व को लेकर रेलवे की तैयारी की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व को लेकर 15 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही थी, जिसे बढ़ाकर 20 जोड़ी किया गया हैं। उन्होंने बताया कि यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे स्टेशनों पर विशेष ध्यान दिए जा रहे हैं।