कांके: झारखंड महागठबंधन में बढ़ी खटास, मनोज पांडे के अनुसार बिहार चुनाव के बाद जेएमएम गठबंधन से होगा अलग
Kanke, Ranchi | Oct 23, 2025 बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के अंदर पड़ी दरार का सीधा असर झारखंड में आनेवाले समय में पड़ने की संभावना है. बिहार में महागठबंधन के अंदर सीटें नहीं मिलने से नाराज झारखंड मुक्ति मोर्चा अब बिहार के बाद झारखंड में भी महागठबंधन से अलग होने की तैयारी में है.जेएमएम नेताओं के आ रहे बयान से इस बात का संकेत मिलने शुरू हो गए हैं.