कांके: रांची के बेड़ो थाना क्षेत्र में हत्या के मामले में आरोपी गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | Oct 23, 2025 रांची स्थित बेड़ो थाना क्षेत्र में हुए सोमा उरांव की हत्या मामले में आरोपी मंतोष महतो को गिरफ्तार कर लिया गया है। बुधवार देर रात करीब 11 बजे पुलिस ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि दीपावली की रात सोमा उरांव में अपने पिता और कुछ साथियों के साथ जुआ खेल रहा था। तभी आरोपी मंतोष महतो वहां पहुंचा और बिना कुछ बोले गोलियां बरसा दीं।