कांके: रांची के बिहार क्लब में धूमधाम से मनाई गई चित्रगुप्त पूजा, श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह
Kanke, Ranchi | Oct 23, 2025 रांची स्थित बिहार क्लब में गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे धूमधाम से चित्रगुप्त पूजा मनाया गया। इस दौरान काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। चित्रगुप्त पूजा के मौके पर श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा पर घी और शक्कर से बनी मिठाई, मौसमी फल और अन्य भोग अर्पित किए।