पिपरिया: सूरजगढ़ा नगर परिषद के वार्ड 2, पटेलपुर मोहल्ला में रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन, विधायक हुए शामिल
सूरजगढ़ा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 2 स्थित पटेलपुर मोहल्ले में मंगलवार को विजयादशमी पर रावण दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। अपराह्न 7ः30 बजे विधायक रामानंद मंडल ने नारियल फोड़कर कार्यक्रम की शुरुआत की। वार्ड पार्षद अमृत भाई पटेल की देखरेख में आयोजित कार्यक्रम में थानाध्यक्ष रोहित कुमार, जनार्दन प्रसाद मेहता, आलोक अग्रवाल, प्रवीण राठौर आदि मौजूद थे.