टीकमगढ़: जनसुनवाई में गूंजे आज आमजन के मुद्दे टीकमगढ़ कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए तत्काल निराकरण के निर्देश
जिला मुख्यालय स्थित संयुक्त कार्यालय में आज दिन मंगलवार को सुबह 11 वजे से लेकर 1 वजे तक जनसुनवाई का आयोजन किया गया, जिसमें टीकमगढ़ कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय ने आज जनसुनवाई के दौरान आमजन से प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं को सुना तथा निराकरण हेतु संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया।