सहसवान: समसपुर बल्लू में मंदिर के पास कीचड़ और जल भराव से नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन
सहसवान ब्लॉक कि पंचायत विभाग की उदासीनता के चलते गांव में जल भराव की समस्या और मंदिर के पास कीचड़ होने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से समस्या का समाधान कराने की मांग की है। विकास क्षेत्र सहसवान के गांव समसपुर बल्लू में ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत विभाग की लापरवाही के कारण गांव की गलियों में पानी भरा रहता है।