बिलग्राम: राघौपुर में 29 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित आगमन की तैयारियां तेज, विधायक ने किया निरीक्षण
Bilgram, Hardoi | Apr 17, 2026 बिलग्राम-मल्लावां विधानसभा क्षेत्र के राघौपुर में 29 अप्रैल को प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित आगमन की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में क्षेत्रीय विधायक आशीष सिंह आशू ने थानाध्यक्ष मल्लावां एवं यातायात निरीक्षक हरदोई के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।