तुरकौलिया: तुरकौलिया में एक युवक को सोशल मीडिया पर टॉयगन लहराना पड़ा भारी, जब पुलिस ने हिरासत में लिया
तुरकौलिया में एक युवक को टॉयगन सोशल मीडिया पर लहराना भारी पड़ गया,जब पुलिस उसे हिरासत में ले ली। बाद में उसे पी आर बांड पर छोड़ दिया गया। हिरासत में लिया गया युवक जहसिंहपुर करमवा के हरदेव यादव के पुत्र चुनचुन कुमार उर्फ बलि कुमार है। एसपी ने टॉयगन भी सोशल मीडिया पर लहराने के खिलाफ पुलिस को कारवाई का निर्देश दिया है। क्षेत्र में यह चर्चा का विषय बन गया है।