राजर्षि दशरथ स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय।
अयोध्या: TB एवं चेस्ट वार्ड में मरीज बेहाल, तीनों AC खराब होने का आरोप — गर्मी और घुटन में सांस के मरीजों की मुश्किलें बढ़ीं अयोध्या के राजर्षि दशरथ स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के TB एवं चेस्ट वार्ड में मरीजों और तीमारदारों को भीषण गर्मी और घुटन का सामना करना पड़ रहा है। मरीजों के परिजनों का आरोप है कि वार्ड में लगे तीनों AC काम नहीं कर रहे हैं, जबकि छत के पंखों से भी पर्याप्त राहत नहीं मिल पा रही है। सांस संबंधी गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीजों के लिए गर्म और घुटन भरा वातावरण परेशानी को और बढ़ा रहा है। हालात यह हैं कि कई तीमारदार अपने मरीजों को हाथ से पंखा झलने के लिए मजबूर हैं। परिजनों का गंभीर आरोप है कि गर्मी और घुटन के कारण मरीजों की हालत बिगड़ रही है और प्रतिदिन एक-दो मरीजों की मौत होने की बात कही जा रही है। हालांकि इन मौतों का वास्तविक कारण और अस्पताल की भूमिका संबंधित चिकित्सकीय रिकॉर्ड एवं आधिकारिक जांच से ही स्पष्ट हो सकती है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि TB एवं चेस्ट जैसे संवेदनशील वार्ड में वातानुकूलन व्यवस्था लंबे समय से खराब है, तो मरीजों की सुविधा और सुरक्षा के लिए जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था क्यों नहीं की जा रही? कॉलेज प्रशासन और संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों से मांग है कि खराब AC की तत्काल मरम्मत कराई जाए, वार्ड में पर्याप्त कूलिंग एवं वेंटिलेशन की व्यवस्था की जाए तथा मरीजों की शिकायतों की निष्पक्ष जांच कराई जाए।
सवाल: मरीजों की जिंदगी से जुड़ा मामला जिम्मेदार विभाग तत्काल संज्ञान ले।
#reel #reelschallenge #reelsviral #viralpost #viralreelschallenge #viral #medical #hospital Awadh News24 MYogiAdityanath Akhilesh Yadav Audhesh Prasad