बहराइच: मारुति सुजुकी एजेंसी के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत, अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज
थाना कोतवाली देहात क्षेत्र अंतर्गत स्थित मारुति सुजुकी एजेंसी के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की ठोकर से हुई बाइक सवार युवक की मौत मामले में मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली देहात पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। इस मामले में मृतक के पिता ने रविवार दोपहर को बताया कि घटना 9/10 जून की रात्रि को हुई थी।