पवई: हरदुआ चौकी पुलिस व डायल-112 की तत्परता से युवक की बची जान
Pawai, Panna | Jul 31, 2026 हरदुआ चौकी पुलिस और डायल-112 की त्वरित कार्रवाई से सल्फास खाने वाले एक युवक की जान बच गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने लोकेशन के आधार पर पड़रिया मोड़ के पास युवक को अचेत अवस्था में खोज निकाला और तत्काल पवई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे कटनी रेफर किया गया।