जलालाबाद: सिमरा खेड़ा गांव में देवर और देवरानी पर पैसे निकालने और मारपीट का आरोप, थाने में दी तहरीर
शाहजहांपुर जिले के जलालाबाद। थाना क्षेत्र के सिमरा खेड़ा गांव निवासी सावित्री पत्नी हीरालाल ने रविवार दोपहर 10:00 बजे पुलिस को तहरीर देकर गांव के ही देवर व देवरानी पर मारपीट, गाली-गलौज और रुपये निकाल लेने का आरोप लगाया है। सावित्री का कहना है कि गांव निवासी सुभाष, शारदा और अंशुल ने बिना किसी बात के उसके साथ अभद्र व्यवहार किया तथा मारपीट पर उतारू हो गए