हमीरपुर: गहरौली गांव में युवक द्वारा गाली गलौज करने सहित हवाई फायरिंग करने पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, आरोपी की तलाश जारी
मुस्करा थाना क्षेत्र के गहरौली गांव निवासी बृजेंद्र पुत्र सिद्ध गोपाल लोधी ने थाने मे तहरीर देते हुए बताया कि गांव निवासी अमित उर्फ अंकुश पुत्र भगवान दास यादव अपनी मोटरसाइकिल से तेज रफ्तार के साथ मुझे धक्का दे दिया। उसे रोका तो उसने गाली गलौज देते हुए जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर कर जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।