नुआंव: नुआंव में दशहरा पर्व पर आयोजित रामलीला में सीता हरण के दृश्य को देखने के लिए लोगों की रही भीड़
Nuaon, Kaimur | Oct 8, 2024 दशहरा पर्व को लेकर आदर्श नवयुवक समिति नुआंव के द्वारा रामलीला का आयोजन किया गया है। जहां मंगलवार की शाम 5:00 बजे सीता हरण के दृश्य को देखने के लिए नुआंव में लोगों की भीड़ रही। कलाकारों के द्वारा सीता हरण का रोल बखूबी निभाया गया। जिसमें रावण का रोल शिक्षक सत्येंद्र सिंह के द्वारा किया गया। मारिच का रोल शिक्षक पंकज सिंह ने निभाया।