नुआंव: लोहिया जगदेव इंटर कॉलेज का ताला तोड़कर चार लैपटॉप चोरी, थाने में FIR दर्ज
Nuaon, Kaimur | Oct 5, 2024 बीते शुक्रवार की रात करीब 12:00 बजे नुआंव के लोहिया जगदेव इंटर कॉलेज से ताला तोड़कर कर चार लैपटॉप की चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। जिसको लेकर नुआंव थाने में अज्ञात पर कॉलेज के प्राचार्य ललन सिंह द्वारा FIR शनिवार की सुबह दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।