नुआंव: दुमदुमां यादव टोला को जोड़ने वाली सड़क 6 माह में टूटी, मुखिया विश्वामित्र ने पथ निर्माण विभाग से जांच की मांग की
Nuaon, Kaimur | Oct 6, 2024 रविवार की शाम 7:00 बजे दुमदुमां पंचायत के मुखिया विश्वामित्र सिंह ने कहा दुमदुमां यादव टोला को जोड़ने वाली सड़क 6 माह पहले बनी थी। जो 6 माह में ही टूट गई है। जिसको लेकर दुमदुमां पंचायत के मुखिया विश्वामित्र सिंह ने पथ निर्माण विभाग से जांच कराने का मांग किया।