नुआंव: थाना क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों का नवरात्र के प्रथम दिन थाना अध्यक्ष ने किया निरीक्षण
Nuaon, Kaimur | Oct 3, 2024 नवरात्र के प्रथम दिन गुरुवार की दोपहर 12 बजे नुआंव थाना अध्यक्ष ने थाना क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडाल का निरीक्षण कर जायजा लिया। साथ ही शांतिपूर्ण माहौल में दुर्गा पूजा लोगों को मनाने की अपील की। दुर्गा पूजा पंडाल के समिति सदस्यों को नुआंव थाना अध्यक्ष के द्वारा उचित दिशा निर्देश दिया गया।