बडोनी: जिगना पुलिस ने ₹15 लाख के जेवरात से भरा बैग बरामद किया, दिनारा-दतिया टोल के पास मिला, प्रेस नोट जारी
एसपी सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन एवं बड़ोनी SDOPविनायक शुक्ला के नेतृत्व में जिगना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बाइक सवार दंपत्ति का करीब 15 लाख रुपये मूल्य के जेवरात से भरा बैग दिनारा- दतिया टोल के पास कर सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया हैं। जिगना पुलिस ने बुधवार दोपहर 01 बजे प्रेसनोट जारी कर बताया कि मंगलवार रात करीब 9 बजे सूचना मिली थी।