पटना ग्रामीण: पटना के रानीपुर गांव में दो चचेरे भाइयों के बीच फायरिंग, एक व्यक्ति की मौत
पटना के रानीपुर गांव में शनिवार को जमीनी विवाद को लेकर दो चचेरे भाइयों के बीच फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया। इस घटना में एक व्यक्ति को गोली लग गई, जिसे आनन फानन में पटना एम्स में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।वहीं इस मामले की पुष्टि पुलिस ने भी की है।