गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया में महिलाओं को स्वच्छता व स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया, सैनिटरी पैड बांटे गए, बीपी व शुगर की हुई जांच
गया शहर के वार्ड संख्या 34, पुलिस लाइन क्षेत्र में रविवार को दोपहर 1:00 बजे एक विशेष महिला जागरूकता एवं सैनिटरी पैड वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को व्यक्तिगत स्वच्छता, स्वास्थ्य और मासिक धर्म से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम में प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. शकुंतला नाग मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित।