भरथना: बकेवर कस्बे में चूना से लदा ट्राला ट्रक NH19ओवर ब्रिज से गिरा नीचे हुए दो टुकङे,कोई जनहानि नहीं हुई
शनिवार की दोपहर में बकेवर थाना कस्बे में चूना से लदा ट्राला ट्रक बेकाबू होकरNH19ओवर ब्रिज से नीचे सर्विस सड़क पर गिर गया। ट्राला ट्रक गिरते ही दो टुकङो मे बंट गया।चालक समेत चार लोग सवार थे।हादसे में चालक और एक सवारी समेत दो लोग गंभीर रूप से जख्मी। घायलों को CHC महेवा अस्पताल पहुंचाया।जबकि दो सवारी मामूली रूप से घायल होने पर अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गयी।