भरथना: लखना मातन मोहल्ला में मुर्गा व्यापारी के संदिग्ध परिस्थितियों में जांघ में लगी गोली,साले द्वारा गोली मारने का आरोप
बीती रात्रि में संदिग्ध परिस्थितियों में मुर्गा व्यापारी के जांघ में गोली लगी।गोली चलने से लखना कस्बा में हड़कंप मच गया। बकेवर पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।घायल राकेश ने बताया कि 11बर्ष पूर्व शादी हुई थी।विवाद के चलते कई बर्ष से पत्नी मायके मे चली गई।बेटा पास में रहता हैं।दो बाइक से 6 लोग आए। साले ने गोली मार मारी हैं।पुलिस जांच में जुटी।