भरथना: नगला गुदे में हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से लगी आग में 12 किसानों की कई बीघा गेहूं की फसल जली, एक किसान झुलसकर घायल
भरथना क्षेत्र के नगला गुदे में शुक्रवार की दोपहर हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी ने कई बीघा गेंहू की फसल को जला दी।करीब एक दर्जन किसानों की फसल जलकर राख हो गई। ट्रैक्टर से खेत जोतकर आग को बढ़ने से रोका गया। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों और ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।एक किसान आग से झुलस गया।CHC अस्पताल भेजा।